सेहत और स्वाद से भरपूर... भोजन सहित नाश्ते की घर पहुंच सेवा... महाराष्ट्र मंडल की अनुपम विधा
2023-08-30 01:32 PM
699
रायपुर। हर घर में आए दिन कोई ना कोई उत्सव मनाया जाता है। ऐसे में रिश्तेदारों, नजदीकी मित्रों के अलावा अपने परिचितों और मेहमानों को लोग अक्सर घर पर बुलाते ही हैं। घर आने वाले मेहमानों के लिए नाश्ता, भोजन इन सबका प्रबंध करना अहम जिम्मेदारी होती है। सामान्य स्थिति में लोग दो चार लोगों के लिए घर पर ही खानपान की व्यवस्था कर लेता है, लेकिन कुछ ज्यादा लोग एक साथ इकट्ठे हो जाएं, तो थोड़ी अफरा—तफरी जरुर हो जाती है।
इन सबका समाधान आपकी राजधानी में बहुत ही आसानी से उपलब्ध है। रायपुर के चौबे कॉलोनी में स्थित महाराष्ट्र मंडल ना केवल सामाजिक सेवाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रख्यात है, बल्कि यहां पर भोजन सेवा भी उपलब्ध है।
आपको बताते चलें कि महाराष्ट्र मंडल का अपना बेहतरीन मेस है, जहां पर सेहत और स्वाद का ख्याल रखते हुए प्रतिदिन भोजन तैयार किया जाता है। घर पर एक—दो लोगों के लिए सामान्य भोजन की व्यवस्था हो, या फिर किसी तरह के आयोजन, उत्सव या पर्व की, आपकी इच्छा और ऑर्डर के मुताबिक आपके निर्धारित समय पर भोजन के अलावा स्वादिष्ट नाश्ते का भी प्रबंध बहुत ही कम कीमतों पर घर पहुंच सेवा के साथ किया जाता है।
महाराष्ट्र मंडल मेस प्रभारी मंजरी महाड़े ने बताया कि नाश्ते के तौर पर पोहा, इडली, सांभर वड़ा, उपमा का ऑर्डर प्रतिदिन आता है। वहीं दही वड़ा, कचौरी, समोसा, आलू चाप भी डिमांड में रहता है। आगे बताया कि भोजन में ज्यादातर लोग महाराष्ट्र मंडल में निर्मित कोफ्ता करी, आलू गोभी, मिक्स वेज, पनीर से संबंधित सब्जियों की मांग करते हैं, वहीं रायता काफी पसंद किया जाता है।
बहरहाल वर्तमान समय में सेहत के साथ ही स्वाद और बजट का ख्याल हर किसी को रहता है। इसके साथ ही सामान्यत: लोगों के पास समय का अभाव होता है, ऐसे में बेहतरीन खानपान के लिए रायपुरवासियों के लिए महाराष्ट्र मंडल एक बेहतर विकल्प के तौर पर आपके पास है।