महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति ने पेड़ों की बांधी राखी.... सुरक्षा का लिया संकल्प
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ रायपुर की पर्यावरण समिति ने अपने नौतिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पेड़-पौधों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। मंडळ की पर्यावरण समिति के सदस्यों ने राखी के अवसर शहर के विभिन्नों पर उनके द्वारा रोपे गए पौधे और अपने-अपने घरों पर लगाए पौधों को राखी बांधी। मंडळ अध्यक्ष अजय काळे, सचिव चेतन दंडवते, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन सहित पूरी कार्यकारिणी ने पर्यावरण समिति को इस पहल और राखी की शुभकामनाएं दी।
पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर और उपप्रमुख वैभव बर्वे ने बताया कि मंडल पर्यावरण समिति के सभी सदस्यों ने राखी के उपलक्ष्य पर अपने भाई-बहनों को राखी बांधने के साथ पेड़ पौधों को भी राखी बांधी। उन्होंने बताया कि समिति के सदस्य पेड़ पौधों की सुरक्षा के बेहद सजग रहते है। पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर सदस्यों ने अपनी इस जिम्मेदारी को धर्म से जोड़ लिया है।

अभय भागवतकर ने बताया कि पर्यावरण समिति द्वारा पौधरोपण का अभियान इन दिनों जोरों पर चल रहा है। राजधानी के आसपास के इलाकों में लगातार पौधों लगाने का अभियान जारी है। पर्यावरण के प्रति बच्चों में जागरूकता लाने के लिए बीते दिनों मंडळ के संत ज्ञानेश्वर स्कूल में कार्यशाला का आयोजन भी किया गया है। जो काफी कारगर सिद्ध हुई। बच्चों को पर्यावरण की सुरक्षा और उसके प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया गया।