दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मंडल की पर्यावरण समिति ने दिशा कालेज परिसर में रोपे पौधे.... कालेज प्रबंधन ने मंडळ का किया सम्मान

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ की पर्यावरण समिति ने अपने पौधरोपण अभियान को गति देते हुए 2 सितंबर को दिशा कालेज परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर मंडळ के पर्यावरण समिति के सदस्यों के साथ कालेज के स्टाप और बच्चे उपस्थित थे। सभी ने पौधरोपण पर उसकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया।

पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर ने बताया कि पर्यावरण समिति और दिशा कालेज परिवार ने कालेज कैम्पस में 11: 30 बजे  वृहद स्तर पर पौधरोपण किया। इस दौरान आंवला, सीताफल, गुलमोहर, करंज, कचनार, अल्केसिया के पौधे रोपे गए। पौधरोपण में अर्चना मुकादम, दीपांजली भालेराव, मॄदुल कुलकर्णी, प्रीति शेष, शोभना ठाकुर, अनघा करकशे, अनुराधा चौधरी, सीमा तिग्गा, एस किशोर कुमार, उपप्रमुख वैभव बर्वे, समेत कालेज की शिक्षिका सरिता शर्मा और टीचर्स स्टाफ उपस्थित थे।

महाराष्ट्र मण्डल पर्यावरण समिति की ओर से सरिता शर्मा मैम एवं पूर्ण स्टाफ को रुद्राक्ष का पौधा भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। दिशा कालेज की ओर से महाराष्ट्र मण्डल का सम्मान  किया गया। पर्यावरण समिति को मोमेंटो भेंट किया। इसे पूरी समिति ने ग्रहण कर मंडळ अध्यक्ष अजय काले को सौंपा।