दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर स्कूल में 6 सितंबर की सुबह जन्माष्टमी और शाम को होगा शिक्षकों का सम्मान.

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित प्रियदर्शिनी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। बुधवार 6 सितंबर को सुबह कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। वहीं इसी दिन शाम को 5.30 बजे शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूल के स्टाफ का सम्मान किया जाएगा।

महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की प्रभारी आस्था काले ने बताया कि संत ज्ञानेश्वर स्कूल में बुधवार सुबह 9:30 बजे श्री कृष्ण जन्माष्टमी और संत ज्ञानेश्वर जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता चारुशीला देव रहेंगी।

दूसरी ओर महाराष्ट्र् मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल में बुधवार शाम को 5:30 बजे शिक्षक दिवस के विशेष मौके पर शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। एसडीवी के सह प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने बताया कि इस मौके पर महाराष्ट्र मंडल के वरिष्ठ आजीवन सभासद और सेवानिवृत्ति शिक्षाविद विजय जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।