दिव्य महाराष्ट्र मंडल

वल्लभनगर महिला केंद्र की प्रेमा बनी तीज क्वीन.... यह स्पर्धा रही आकर्षण का केंद्र

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ की वल्लभनगर महिला केंद्र ने सावन महोत्सव का आयोजन किया।  आयोजन में बडी संख्या में केंद्र की महिलाएं शामिल हुई।  महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि वल्लभ नगर महिला केंद्र की प्रेमा ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया।

विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में केंद्र की महिलाएं एकजुट  हुई। इस दौरान हुए तीज क्वीन स्पर्धा में प्रेमा विठाकर प्रथम, अर्चना जतकर  को द्वितीय स्थान मिला। इसके साथ महिलाओं के लिए फनी क्वीज का आयोजन भी किया गया जिसमें सही जवाब पर कैश प्राइज दिया गया।

विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि लिखने लिखने वाले गेम में सुहानी पवार प्रथम, मंजूषा चिलमवार द्वितीय, अपर्णा पेडसे तीसरे स्थान पर रही। आयोजन के दौरान महिलाओं के लिए सेल्फी जोन भी बनाया गया था। जिसमें महिलाओं ने छतरी और चश्मा लगाकर सेल्फी ली।