तान्हा पोला में दिखी बच्चों की क्रिएटिविटी... आकर्षक सज्जा में दिखा गांव का परिदृश्य
रायपुर। पोला उत्सव की बात हो और गांव की कल्पना न की जाए ऐसा हो ही नहीं सकता। महाराष्ट्र मंडल में आयोजित तान्हा पोला उत्सव में बच्चों की क्रिएटिविटी नजर आई। वहीं आकर्षक सज्जा के साथ गांव का परिदृश्य भी देखने को मिला। तान्हा पोला उत्सव में शामिल बच्चों को मिट्टी, लकड़ी और कार्डबोर्ड से बैल गाड़ी, बैल, गांव के घर का मनमोहक डिजाइन तैयार किया। स्पर्धा में अनवी राउत प्रथम और आरव कुक्षत्री दूसरे स्थान रहें।

अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर चल रही महाराष्ट्र मंडळ रायपुर तान्हा पोळा का आयोजन 15 सितंबर की शाम किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी भागीदारी निभाई। महाराष्ट्र मंडळ की सांस्कृतिक प्रभारी प्रिया बख्शी और गौरी क्षीरसागर ने बताया कि तान्हा पोला स्पर्धा में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवल और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। मंडल सदस्य सुनीता कुलकर्णी और जयश्री ढेकने ने स्पर्धा में जज की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडळ अध्यक्ष अजय काले ने सांस्कृतिक समिति को आयोजन को लेकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज से समय में अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से भावी पीढ़ी को जोड़े रखने के लिए ऐसे आयोजन बहुत जरूरी है। वहीं मंडल के सचिव चेतन दंडवते ने कहा कि इस वर्ष बारिश के चलते लोगों की सहभागिता पिछले वर्ष की तुलना में कम रही, लेकिन जिन्होंने भी भाग लिया पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम में नमिता शेष, प्रिया बक्षी, गौरी क्षीरसागर, प्रियंका बोरवनकर, प्रमोद बोरवनकर, वर्षा राउत, अंजली कुक्षत्री, शुभांगिनी कुक्षत्री, जगदीश कुक्षत्री, मौली राउत शामिल रहीं।