तात्यापारा स्थित हनुमान मंदिर की मूर्ति में हुआ विशिष्ट लेप संवर्धन.... पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ कराई पुनः प्राण प्रतिष्ठा
रायपुर। तात्यापारा स्थित हनुमान मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी की अति प्राचीन प्रतिमा विशिष्ट लेप संवर्धन मंदिर समिति की ओर से कराया गया। विशिष्ट लेप संवर्धन के बाद प्रतिमा की पुनर्स्थापना की जा रही है। दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह 16 सितंबर से शुरू हुआ है।
मंदिर समिति के किशोर गिरीभट्ट ने बताया कि मंदिर के आचार्य संदीप देशपांडे, शशांक देशपांडे, चारूदत्त जोशी और प्रवीण दाभडकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में मूर्ति की पुनः प्राण प्रतिष्ठा करवा रहे है। पहले दिन पूजन कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडळ के आजीवन सदस्य और समाज प्रमुख दीपक किरवईवाले पत्नी कल्पना किरवईवाले के साथ पूजा में बैठी थीं।
मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत मोंहदीवाले ने बताया कि श्री हनुमान मंदिर तात्यापारा में स्थापित श्री हनुमान जी की अति प्राचीन प्रतिमा के संरक्षण के लिए विशिष्ट लेप संवर्धन किया गया। मुम्बई से इसके विशेषज्ञ महेश लाड ने इस कार्य को सम्पन्न किया। इसके पश्चात श्री हनुमान जी की प्रतिमा की पुनर्स्थापना का कार्य शनिवार 16 सितंबर और रविवार 17 सितंबर को सम्पन्न होने जा रहा है। यजमान दीपक किरवईवाले दंपती द्वारा पंडित संदीप देशपांडे, शशांक देशपांडे व चारूदत्त जोशी के पौरोहित्य में यह कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत मोंहदीवाले, अनिल गनौदवाले, सौरभ देव, मिलिंद शेष, किशोर गिरीभट्ट निशीकांत छटपुरकर, सुरेखा हिशीकर और अल्का लेले प्रमुख रुप स उपस्थित रहीं।