दिव्य महाराष्ट्र मंडल

विश्वकर्मा जयंती पर महाराष्ट्र मंडल में श्रमवीरों का सम्मान

रायपुर। देव शिल्पी श्री विश्वकर्मा भगवान की जयंती महाराष्ट्र मंडळ रायपुर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल ने अपने श्रमवीरों का सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि से मंडळ के आजीवन सभासद संजय गुप्ता थे। अध्यक्षता मंडळ अध्यक्ष अजय काळे ने की। कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडळ के सभी कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

देवशिल्पी विश्वकर्मा के तैल चित्र में पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में अध्यक्ष अजय काळे ने कहा कि मंडळ कई वर्षों से विश्वकर्मा जयंती पर अपने श्रमवीरों का सम्मान कर रहा है। मंडळ प्रबंधन के इन कर्मचारियों के मजबूत इरादों के कारण मंडळ सफलता क ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रगति के बारे में सोचोगें तो प्रगति होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय गुप्ता ने कहा कि मेरा घर महाराष्ट्र मंडळ के पड़ोस में है। मंडळ मेरे लिए प्रेरणास्त्रोत  है। मंडळ की समाजसेवा को देखकर मैं और हमारा पूरा समाज प्रेरित है। आज हमने समाजसेवा के लिए एम्स के सामने एक भवन बनाया है। वहीं समाज सेवा के अन्य कार्य भी हम मंडल के प्रेरित होकर कर रहे है। 

कार्यक्रम का संचालन सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी और संत ज्ञानेश्वर स्कूल के सह प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने किया। आभार प्रदर्शन पर्यावरण समिति के प्रभारी अभय भागवतकर ने किया। इस अवसर पर कामकाजी महिला वसतिगृह की प्रभारी नमिता शेष, अनुराधा चौधरी, प्रीति शेष  भी उपस्थित थीं।