तात्यापारा स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की पुनः प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
2023-09-17 04:01 PM
998
रायपुर। तात्यापारा स्थित हनुमान मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी की अति प्राचीन प्रतिमा की पुनः प्राण प्रतिष्ठा 17 सितंबर को संपन्न हुई। दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्री हनुमान की जी प्रतिमा में विशिष्ट लेप संवर्धन मंदिर समिति की ओर से कराया गया।
मंदिर समिति के किशोर गिरीभट्ट ने बताया कि मंदिर के आचार्य संदीप देशपांडे, शशांक देशपांडे, चारूदत्त जोशी और प्रवीण दाभडकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में मूर्ति की पुनः प्राण प्रतिष्ठा करवाई। महाराष्ट्र मंडळ के आजीवन सदस्य और समाज प्रमुख दीपक किरवईवाले पत्नी कल्पना किरवईवाले के साथ पूजा संपन्न की।
मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत मोंहदीवाले ने बताया कि श्री हनुमान मंदिर तात्यापारा में स्थापित श्री हनुमान जी की अति प्राचीन प्रतिमा के संरक्षण के लिए विशिष्ट लेप संवर्धन किया गया। इसके उपरांत प्रतिमा की पुनर्स्थापना का कार्य संपन्न हुआ। यजमान दीपक किरवईवाले दंपती द्वारा पंडित संदीप देशपांडे, शशांक देशपांडे व चारूदत्त जोशी के पौरोहित्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।