संत श्री गजानन महाराज की पुण्यतिथि महोत्सव 19 सितंबर को... तात्यापारा स्थित मंदिर में होगा दो दिवसीय आयोजन
रायपुर। तात्यापारा स्थित संत श्री गजानन महाराज (शेगांव) संस्थान तात्यापारा की ओर से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भाद्रपद पंचमी पर मंगलवार 19 सितंबर और बुधवार 20 सितंबर को संत श्री गजानन महाराज पुण्यतिथि महोत्सव मनाया जाएगा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार 19 सितंबर को शाम 6.30 बजे कलश स्थापना, संत श्री की षडशोपचार पूजा होगी। रात 8 बजे महाआऱती की जाएगी। दूसरे दिन 20 सितंबर को सुबह 6 बजे गजानन विजय ग्रंथ का सामूहिक परायण होगा। सुबह 8 बजे संत श्री की षोडशोपचार पूजा और अभिषेक होगा। उसके उपरांत सुबह 10 बजे श्री सत्यनाराय़ण कथा, दोपहर 12 बजे महाआरती और प्रसाद वितरण होगा। संध्या 4 बजे महिलाओं द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं रात 8 बजे महाआरती और प्रसाद वितरण होगा।