दिव्य महाराष्ट्र मंडल

दिव्यांग बालिका और संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति आज

रायपुर। महाराष्ट्र  मंडळ में आयोजित शहीद मेजर यशवंत गोरे श्रीगणेशोत्सव 2023 उत्सव के दौरान गुरुवार 21 सितंबर को महाराष्ट्र मंडळ के प्रकल्प दिव्यांग बालिका विकास गृह, कामकाजी महिला वसती गृह एवं संत ज्ञानेश्वर विद्यालय स्कूल के बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम महाराष्ट्र  मंडळ के संत ज्ञानेश्वर हाल में दोपहर 4 बजे से होगा।

महाराष्ट्र मंडळ की खेलकूद समिति प्रभारी गीता दलाल ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान आज खेलकूद समिति की ओर से दिव्यांग बालिका, कामकाजी महिला वसती गृह और संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडळ के आजीवन सभासद विजय लाड होंगे।

गीता दलाल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों कर ली गई। इस दौरान कुल 12 प्रस्तुति होगी। संत ज्ञानेश्वर स्कूल की ओर से 6 एंट्री आ चुकी है। वहीं कामकाजी महिला वसती गृह से चार और दिव्यांग बालिका से दो एंट्री आ गई। सभी प्रतिभागी फिल्मी गानों के साथ गीतों की प्रस्तुति देंगे।