महाराष्ट्र मंडळ में वाद-विवाद, सुलेख और चित्रकला स्पर्धा आज
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ रायपुर में 22 सितंबर, शुक्रवार को नगर स्तरीय शालेय वाद विवाद स्पर्धा और सुलेख स्पर्धा होगी। महराष्ट्र मंडळ में आयोजित मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव 2023 के विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में आज दोपहर 4 बजे से इस स्पर्धा का आयोजन किया गया है। स्पर्धा में विभिन्न स्कूलों के बच्चें भाग लेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक मंडल की युवा समिति के प्रभारी विनोद राखुंडे ने बताया कि 9वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए वाद-विवाद का विषय 'विद्यार्थियों के लिए सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप' रखा गया है। 10वीं कक्षा व इससे बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थी 'आज की आवश्यकता पर्यावरण या प्रौद्योगिकी' विषय पर वाद विवाद करेंगे। इस मौके पर विद्यार्थियों के लिए चित्रकला स्पर्धा भी आयोजित की गई है। तीनों ही स्पर्धाओं के लिए अभी से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने पंजीयन करवा लिया है।