महाराष्ट्र मंडल गणेश उत्सव में नागरिक संवाद 23 की शाम.... स्मार्ट कैसे हो हमारी स्मार्ट सिटी पर बोलेंगे वक्ता
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के पांचवें दिन शनिवार, 23 सितंबर को नागरिक संवाद का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की संयोजक साहित्य समिति की प्रभारी कुमुद लाड ने बताया कि शाम 7:30 बजे से 'स्मार्ट कैसे हो हमारी स्मार्ट सिटी' विषय पर नागरिक संवाद का कार्यक्रम रखा गया है।
कुमुद लाड ने आगे बताया कि इस नागरिक संवाद में नगर के सुप्रसिद्ध वक्ता अमिताभ दुबे, शिल्पा नाहर, प्रवीण जैन, डॉ. बाला कृष्णन, नितिन श्रीवास्तव और मनीष पिल्लीवार अलग- अलग बिंदुओं और पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। मंच का संचालन प्रसन्न निमोणकर करेंगे। मंडल के अध्यक्ष अजय काले ने प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
बतादें कि 'कैसे स्मार्ट हो हमारी सिटी स्मार्ट' संवाद में विभिन्न क्षेत्रों और विषयों के विशेषज्ञ वक्ता रायपुर को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर अपने विचार व्यक्त करेंगे। साथ ही वे यह भी बताएंगे कि स्मार्ट सिटी की राह में हमारे कौन से निर्णय, आदतें और सोच बड़े बाधक हैं और उन बाधाओं को दूर कैसे करना है।