दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडळ में 27 सितंबर की शाम लगेगा डांस का तड़का.... बच्चों से लेकर बड़े तक बिखेरेंगे अपना जलवा

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में 27 सितंबर यानी आज शाम डांस का तड़का लगेगा। इस रंगारंग प्रस्तुति ने सभी आयु वर्ग के लोग अपनी प्रतिभा का परिचय मंडळ के मंच पर देंगे। बात क्लासिकल गीत संगीत की हो या बालीवुड के फिल्मी गानों की। दोनों के एक साथ बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पहुंचेंगे महाराष्ट्र मंडल। आयोजन को लेकर अभी 28 प्रविष्ठियां आ चुकी है। जिसमें एकल, जोडी और समूह नृत्य शामिल है।

महाराष्ट्र मंडल की कला एवं संस्कृति मंडल प्रभारी भारती पलसोदकर ने बताया कि महाराष्ट्र मंडळ में आयोजित शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव में चल रहे कार्यक्रम की कड़ी में 27 सितंबर को शाम 7 बजे रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति मंडळ के सदस्यों द्वारा दी जाएगी। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के लोग शामिल होंगे। बच्चों से लेकर बड़े भी डांस प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में बच्चों की प्रस्तुति होगी। फिर क्रमशः बड़े अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को लेकर मंडळ के सभी सदस्यों में उत्साह बना हुआ है। 

महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाने ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान मंडल के सभी प्रकल्पों द्वारा अलग-अलग दिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंडळ की कला एवं संस्कृति समिति और महिला मंडल की भागीदारी के साथ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसमें क्लासिकल, सेमी क्सालिकल, फिल्मी नये पुराने गीतों पर प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में मंडल की सभी 15 महिला केंद्र की टीम शामिल होंगी।