महाराष्ट्र मंडल में आज शाम शुभांगी का सुगम संगीत
2023-09-26 01:51 PM
1091
रायपुर। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेश उत्सव के आठवें दिन आज मंगलवार को शाम 7 बजे सुगम संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के प्रभारी पर्यावरण समिति के पदाधिकारियों ने बताया है की इंदौर निवासी गोल्ड मेडलिस्ट सौ. शुभांगी अंबरडेकर पारोळकर का सुगम संगीत का कार्यक्रम होगा।
गौरतलब है कि सौ. शुभांगी शादी से पहले तात्यापारा और शैलेंद्र नगर में काफी समय तक निवास कर चुकी हैं। गायन के क्षेत्र में उनकी पहचान यही से बन गई थी। महाराष्ट्र मंडल के मिनी हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में शुभांगी के साथ हारमोनियम पर डॉ. एमराम मूर्ति और तबले पर भी शरत कुमार संगत देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर के प्रसिद्ध संगीतज्ञ गिरीश काले होंगे। अध्यक्षता महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले करेंगे।