दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मराठी स्पीकिंग क्लास में प्रशिक्षुओं ने सीखा मराठी ग्रामर.. सभी में दिखा उत्साह

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित मराठी स्पीकिंग क्लास की 16वीं बैच 25 सितंबर से शुरू हो गई है। क्लास के दूसरे दिन मराठी सीखने में प्रशिक्षुओं ने काफी उत्साह दिखाया। पहले और दूसरे दिन मराठी बोलने और समझने के लिए सभी को मराठी ग्रामर की बेसिक जानकारी दी गई। आनलाइन मोड पर चल रहे मराठी स्पीकिंग क्लास को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। बतादें कि अब तक हुए 15 बैच में बड़ी संख्या में लोगों ने मराठी सीखी। मराठी सीखने में राजधानी रायपुर ही नहीं वरन महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और विदेशों से भी लोग जुड़ चुके है।

महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित मराठी स्पीकिंग क्लास रात 9 से 10 तक ऑनलाइन मोड पर संचालित हो रही है। क्लास की प्रभारी पद्मजा लाड ने बताया कि क्लास की 16वीं बैच 25 सितंबर से शुरू हुई है। 25 और 26 सितंबर इन दो दिनों में बच्चों को मराठी ग्रामर की बेसिक जानकारी दी गई। ऑनलाइन क्लास में रायपुर शहर से बाहर के विद्यार्थी भी शामिल होकर फर्राटेदार मराठी बोलना सीख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मराठी समुदाय के अलावा अन्य भाषा के जानकार भी मराठी सीखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। लाड ने बताया कि इससे पहले की कक्षाओं में बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, कोरबा, राजनांदगांव के हर उम्र विद्यार्थी मराठी सीखने की क्लास में शामिल हो चुके हैं। क्लास में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र मंडळ में या पद्मजा लाड के पास मोबाइल नंबर 94077 01633 अथवा 93408 05110 पर संपर्क किया जा सकता हैं।

मराठी स्पीकिंग क्लास के संदर्भ में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काळे ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग मराठी बोलना सीखें और मराठी संस्कृति के करीब आएं। इसी उद्देश्य से मराठी स्पीकिंग क्लास ऑनलाइन मोड पर शुरू की गई है। काले ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को मराठी संस्कृति और परंपरा के करीब लाना है और यह मराठी भाषा सीखे बिना संभव नहीं है। यही कारण है कि हम लोग मराठी स्पीकिंग क्लास में एडमिशन के लिए महाराष्ट्र मंडल की सदस्यता अनिवार्य वाली कोई शर्त नहीं रखी है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में मराठी भाषी स्थानीय लोग इस क्लास से लाभान्वित होंगे।