'निघालो घेऊन दत्ताची पालकी', सुंदर ते ध्यान उभे विटेवरी' जैसे सुमधुर भजनों से इंदौर की शुभांगी ने लूटी वाहवाही
2023-09-27 01:53 PM
1292
रायपुर। निघालो घेऊन दत्ताची पालकी....., सुंदर ते ध्यान उभे विटेवरी... जैसे सुमधुर मराठी भजन महाराष्ट्र मंडल में मंगलवार को सुनाई दिए। मौका था शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के अंतर्गत आयोजित सुगम संगीत कार्यक्रम का। इसमें इंदौर की सुप्रसिद्ध क्लासिकल गायिका शुभांगी अंबरडेकर पारोळकल ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। गणपति वंदना से कार्यक्रम की शुरुवात हुईं। बड़ी संख्या में मंडळ के सदस्यों की (श्रोताओं) की उपस्थिति ने उत्साह का वातावरण निर्मित किया।
कार्यक्रम के आयोजनकर्ता महाराष्ट्र मंडळ के पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गिरीश काले, महाराष्ट्र मंडल अध्यक्ष अजय काले, सचिव चेतन दंडवते और गायिका शुभांगी अम्बरडेकर पारोलकर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए गीता दलाल ने गायिका शुभांगी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य अतिथि गिरीश काले का पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर ने सूतमाला व स्मृति चिन्ह से सम्मान किया। सौ शुभांगी अम्बरडेकर पारोलकर का सम्मान प्रीति शेष ने सूतमाला, स्मृति चिन्ह और अनुराधा चौधरी ने करंज का पौधा भेंट कर किया। हार्मोनियम पर संगत करने वाले एमश्री राममूर्ति का लक्ष्मीकांत चौधरी और तबले पर साथ देने वाले पी शरत कुमार का उपप्रमुख वैभव बर्वे ने सूतमाला और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।
पर्यावरण समिति के उपप्रमुख वैभव बर्वे ने बताया कि गायिका शुभांगी ने भजन प्रस्तुति की शुरुआत श्रीगणेश के भजन के साथ की। उन्होंने प्रथम तुला वंदितो..... तुज मागतो मी आता ..... अपने गुरु अजित कडकडे का भजन... निघालो घेऊन दत्ताची पालकी..... संत तुकाराम का भजन... सुंदर ते ध्यान उभे विटेवरी... सुधीर फडके का भजन देव देव्हाऱ्यात नाही देव नाही देवल्याई....... की प्रस्तुति दी।
अंत में भैरवी धन्यवाद सेवा का अवसर पाया से कार्यक्रम पूर्ण हुआ। कार्यक्रम में सहसचिव परितोष डोनगांवकर, महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, नाट्य मण्डल के रंजन मोडक, साहित्य समिति प्रभारी कुमुद लाड, सांस्कृतिक समिति प्रभारी प्रेम उपवंशी, शेखर क्षीरसागर, नवीन देशमुख, विजय लाड समेत सदस्यगण उपस्थित रहे।