दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडळ में लगा नेत्र जांच शिविर... वृद्धजनों सहित कई लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ में एक अक्टूबर के वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। शिविर का आयोजन महाराष्ट्र मंडल की स्वास्थ्य सेवा समिति और श्रीगणेश विनायक आई हास्पिटल के सौजन्य से किया गया था। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगे इस शिविर में बड़ी संख्या में वृद्धजनों और वरिष्ठ नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

महाराष्ट्र मंडळ के सचिव स्वास्थ्य समिति के प्रभारी अरविंद जोशी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र मंडळ में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।  श्रीगणेश विनायक आई हास्पिटल के डाक्टर अनिल कुमार गुप्ता और डा परीक्षित इंगले स्वयं शिविर में उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने मंडळ के वरिष्ठ सदस्यों का नेत्र परीक्षण किया। शिविर में पहुंचकर 40 से अधिक लोगों ने अपना नेत्र परीक्षण करवाया।

महाराष्ट्र मंडळ के अध्यक्ष अजय काळे ने कहा कि महाराष्ट्र मंडळ अपने बुजुर्गों के प्रति अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहता है। इसी कड़ी में आज वरिष्ठ नागरिक दिवस पर नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।