दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

रायपुर। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती महाराष्ट्र मंडल में सादगी के साथ मनाई गई। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष अजय काळे और महाराष्ट्र नाट्य मंडल के निर्देशक अनिल श्रीराम कालेले ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। 
महाराष्ट्र नाट्य मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिलीप लांबे ने आधुनिक युग में मोहनदास करमचंद गांधी यानि महात्मा गांधी की प्रासंगिकता पर अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि  सिंगल यूज प्लास्टिक व इलेक्ट्रॉनिक कचरे से जूझ रहे समाज को आज गांधीजी की स्वच्छता की सीख याद आ रही है। इसी तरह सोशल मीडिया के माध्यम से सातों दिन, 24 घंटे फैलाई जा रहे असत्य के जहर के बीच उनके सत्य वचन की बातें स्मरण आ रही हैं। इसी तरह लगातार हिंसक हो रहे समाज और घटती सहनशीलता, बढ़ती उत्तेजना के बीच महात्मा गांधी का अहिंसा का पाठ हमें कभी भूलना नहीं चाहिए। आदर्श मानव समाज के लिए महात्मा गांधी की बताई सीख ही एकमात्र उपाय है। 
 
इस मौके पर महाराष्ट्र मंडल के सचिव चेतन दंडवते, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी निरंजन पंडित, सह प्रभारी परितोष डोनगांवकर, सांस्कृतिक समिति के प्रवीण क्षीरसागर सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।