दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मराठी सोहळा के लिए बुक होने लगे स्टाल... अपने व्यापार को लेकर उद्यमी दिखा रहे रूचि

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में सात साल बाद होने वाले मराठी सोहला (समारोह) के लिए मंडळ के युवा उद्यमियों ने स्टाल बुक करना शुरू कर दिया है। 28 और 29 अक्टूबर को होने वाले इस आयोजन में कोजागिरी उत्सवछत्तीसगढ़ राज्योत्सव भी शामिल होगा। दो दिवसीय इस आयोजन में 30 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे। सोहळा में लगने वाले स्टाल को लेकर अभी से बुकिंग शुरू हो गई है।  

मंडल के सचिव एवं मराठी सोहला के प्रभारी चेतन दंडवते ने बताया कि दीपावली पर्व से पूर्व इन स्टालों में वह सभी आइटम होंगेजो आपको किफायती दरों पर तो मिलेंगे हीसाथ ही दिवाली की खरीदारी के लिए भीड़ भरे बाजार में जाने से बचने का शानदार विकल्प भी देंगे। इसके अलावा कई स्टालों में चटपटे- लज्जतदार खानपान के साथ मराठी व्यंजनों की बहार भी होगी।

दंडवते ने बताया कि फूड स्टॉल और अन्य आईटम स्टॉल लॉन एरिया में लगेंगे। वहीं वातानुकूलित हाल में अन्य स्टाल लगेंगे।  इसके अलावा बीच छोटे और किशोर वय के बच्चों को लुभाने के लिए जादूयुवाओं के लिए एकल अभिनयनृत्य और गायनमहिलाओं के लिए समूह व एकल नृत्यतंबोलाप्रश्नोत्तरीलघु नाटिका और अधेड़ व बुजुर्ग सभासदों के लिए मराठी फिल्म का प्रदर्शन प्रस्तावित है। हर आयु वर्ग के लिए बहुत सी खेल स्पर्धाएं भी होंगी।