दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में आज रक्तदान शिविर... शामिल होकर बने पुण्य के भागी

रायपुर। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में 8 अक्टूबर, रविवार को सुबह 10:00 बजे दोपहर 3:00 बजे तक रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई, अग्रवाल सभा रायपुर और महाराष्ट्र मंडल रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में लगने वाले इस शिविर में बड़े पैमाने पर रक्तदाता जुटेंगे, यह उम्मीद शिविर के आयोजकों ने जताई है। 
महाराष्ट्र मंडल की स्वास्थ्य समिति के प्रभारी अरविंद जोशी ने बताया कि शिविर स्थल पर तैयारी पूरी हो गई हैं। कल सुबह मेडिकल टीम रक्तदान करवाने के लिए निर्धारित समय पर पहुंच जाएगी। अग्रवाल सभा रायपुर के कमल गुप्ता के मुताबिक अग्रसेन जयंती के मौके पर रक्तदान पखवाड़ा जारी है। इसके तहत रक्तदान शिविर के लिए हमने काफी पहले से ही प्रचार- प्रसार और जागरूकता अभियान शुरू कर दिया था। शिविर में एकत्रित रक्त ज्यादा से ज्यादा गंभीर मरीजों की जान बचाने के काम आए, यही हमारी कामना है।
अरविंद जोशी और कमल गुप्ता ने रक्तदान के लिए हमेशा अग्रणी रहने वाले लोगों से और पहली बार रक्तदान करने के इच्छुक युवाओं से विशेष अपील की है कि वे इस शिविर में रक्तदान कर पुण्य के सहभागी बने। रक्तदान से किसी भी प्रकार की कोई शारीरिक कमजोरी नहीं आती और न ही शरीर में कोई विकार होता है, बल्कि खून शुद्ध होता है और नए खून बनने की गति बढ़ती है।