दिव्य महाराष्ट्र मंडल

गरबा उत्सव का दूसरा दिन.... ग्रीन कलर थीम में गरबा, मानो महाराष्ट्र मंडल ने रचाई हो मेहंदी

रायपुर। नवरात्र का उत्सव हो और गरबा की बात हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। जी हां महाराष्ट्र मंडल में आयोजित पांच दिवसीय गरबा उत्सव के दूसरे दिन गरबा प्रेमियों में जमकर उत्साह नजर आया। दूसरे दिन का गरबा उत्सव ग्रीन कलर थीम पर आयोजित था। शाम चढ़ने के साथ जैसे जैसे प्रतिभागी गरबा ग्राउड में ग्रीन कलर के परिधान में पहुंचे तो महाराष्ट्र मंडळ का नजारा ऐसा लगा मानो मंडळ ने मेहंदी रचा ली हो। 
 
हरे रंग में हर प्रतिभागी हरियाली का संदेश देते नजर आया। खुशहाली के इस रंग में सभी लोग डूब गए थे। प्रतिभागी हों या दर्शक सब हरे रंग की छटा में खोए नजर आ रहे थे। गरबा के पारंपरिक ड्रेस में पहुंचे प्रतिभागियों ने तीन घंटे तक जमकर थिरके। एक के बाद एक लगातार बजते गरबा गीतों में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ गरबा किया। फ्री स्टाइल में गरबा कर भक्तों में मां दुर्गा की आराधना की। 
 
 
 
महाराष्ट्र मंडल में चल रहे पांच दिवसीय गरबा महोत्सव के दूसरे दिन गरबा शुरू करने से पूर्व मां दुर्गा की पूजा- अर्चना और आरती की गई। महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन के लान एरिया में बनाए गए सर्कल में प्रतिभागियों ने जमकर गरबा खेला। रात चढ़ने के साथ वहां गरबा खेलने वालों के साथ दर्शकों की अच्छी भीड़ जुट गई। गरबा आयोजन समिति के प्रभारी अजय पोतदार ने बताया कि 20 अक्टूबर को गरबा के लिए हर रंग का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया था। हरे रंग के पारंपरिक गुजराती परिधान में पहुंचे भक्तगणों ने गरबा के उत्साह को दोगुना कर दिया।