महाराष्ट्र मंडल के गरबा महोत्सव में रीमिक्स बीट्स की धूम
2023-10-22 09:59 PM
1453
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में चल रहे गरबा महोत्सव के चौथे दिन मां अंबे की स्तुति से शुरू हुए गरबे में रीमिक्स बीट्स भी सुनाई दी। इस बार युवक, युवतियों ने सनातन संस्कृति से ओतप्रोत थीम और सफेद रंग के ड्रेस कोड पर जमकर गरबा किया। गरबा करने पहुंचे प्रतिभागियों ने कहा कि गरबा महोत्सव में मार्डन बीट पर झूमने को मौका तो मिला ही, साथ ही मां अंबे की भक्ति का अवसर भी मिला। सबने मिलकर खूब धमाल भी किया।

गरबा आयोजन समिति के प्रमुख अजय पोतदार के मुताबिक गरबा महोत्सव के चौथे दिन बड़ी संख्या में मराठी समाज के लोगों के साथ आसपास और दूसरे समाज के गरबा प्रेमी भी चौबे काॅलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल पहुंचे और इस नि:शुल्क महोत्सव में लगभग आधी रात तक खूब रास गरबा और डांडिया खेला।
