दिव्य महाराष्ट्र मंडल

सर्व समाज की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने एक बार फिर मोहा मन

रायपुर। अपने सामाजिक दायित्यों के बीच समरसता का परिचय देते हुए महाराष्ट्र मंडल में आयोजित मराठी सोहला में सर्व समाज की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में आंध्रा, माली, प्रदेश कुनबी समाज, छत्तीसगढ़ी और बंगाली समाज की ओर से शानदार प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम प्रभारी अजय पोतदार ने बताया कि दो दिवसीय मराठी सोहला के पहले दिन सर्व समाज की ओऱ से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में आंध्रा समाज क प्रतिनिधित्व करते हुए ज्ञावनी अय्यर ने शानदार प्रस्तुति दी। माली समाज से रागिनी कड़ू और हर्ष कडू ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। सर्व मंगल फाउडेशन की ओर से अनिता दुबे ने एकल प्रस्तुति दी।

प्रदेश कुनबी समाज की ओर से वर्षा राउत और नम्रता राउत ने अपनी प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। इसके साथ छत्तीसगढ़ी समाज की ओर से संगीता देवांगन, प्रतिभा साहू, सरोज देवांगन, और शोभना ठाकुर ने ग्रुप में अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में साश्वति बेनर्जी ने मां दुर्गा की आराधना की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन गौरी क्षीरसागर और अजय पोतदार ने किया।