दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मराठी सोहलाः गीत-संगीत, नाटकों के साथ महिलाओं ने दी शानदार प्रस्तुति

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में मराठी सोहला के दूसरे दिन बृह्न्न महाराष्ट्र मंडल के कार्यक्रम में भरतनाट्यम और कथक का मनमोहक नृत्य देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। इसके अलावा जगदलपुर, भिलाई  और स्थानीय गायकों शास्त्रीय गीतों से श्रोताओं को लुभाया। इससे पहले सुबह योग स्पर्धा, दोपहर को कुर्सी दौड़ और आध्यात्म प्रश्नोत्तरी के कार्यक्रम हुए।

महाराष्ट्र मंडळ में आयोजित मराठी सोहला के दूसरे दिन की शुरूआत योग प्रतियोगिता से हुई। योग समिति की प्रभारी आस्था काले ने बताया कि सूर्य नमस्कार में श्वेता खरे और ओवरआल योग स्पर्धा में वर्तिका क्षीरसागर प्रथम रहीं। सूर्य नमस्कार में 14 और योग स्पर्धा में 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

शास्त्रीय संगीत की नृत्य और गायन का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ बृहन्न महाराष्ट्र मंडल के साथ महाराष्ट्र मंडळ रायपुर की युवा समिति और सांस्कृतिक समिति ने किया। गौरी क्षीरसागर और प्रिया बक्षी ने मंच संचालन की जिम्मेदारी संभाले रखीं। कार्यक्रम में सौमेंद्र फड़के, गिरीश चिंचोलकर, चैतन्य जोगळेकर, धनश्री पेंड़से, प्रकृति दंडवते ने शास्त्रीय गायन में शानदार प्रस्तुति दी। वंशिका गुप्ता, शिखा नागझिरे, अमृता लाखे और अय्यर ने कथक और प्रशस्वी इन्चुरकर की भरतनाट्मय की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी।

इससे पहले शनिवार देर रात तक चले विभिन्न समाजों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें आंध्रा समाज, माली समाज, प्रदेश कुनबी समाज, छत्तीसगढ़ी और बंगाली समाज की ओर से शानदार प्रस्तुति दी गई। आंध्रा समाज की ज्ञावनी अय्यर, माली समाज से रागिनी कड़ू और हर्ष कडू, सर्व मंगल फाउडेशन की ओर से अनिता दुबे ने एकल प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया। इस बीच प्रदेश कुनबी समाज की वर्षा राउत और नम्रता राउत, छत्तीसगढ़ी समाज की संगीता देवांगन, प्रतिभा साहू, सरोज देवांगन, और शोभना ठाकुर ने ग्रुप प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में शाश्वति बेनर्जी ने मां दुर्गा की आराधना की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

 क्रिकेट मैच का चलता रहा लाइव प्रसारण

29 अक्टूबर को भारत और इंग्लैग का महत्वपूर्ण क्रिकेट मैच होने के कारण लान एरिया में मैच का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने बड़े स्क्रीन में मैच का लुत्फ उठाया।

छत्तीसगढ़ी के साथ साउथ इंडियन डिश

सोहला में लगे फूड स्टाल में छत्तीसगढ़ व्यंजन चीला, फरा के साथ साउथ इंडियन डिश इडली और डोसा भी मिल रहा है। वहीं मराठी पकवानों की खूब पूछ परख हुई। स्टाल में देर रात कर लोग व्यंजनों का आनंद लेते रहे।