दीपावली पर यहां से नमकीन- मिठाइयों की खरीदारी से करें दिव्यांग बालिकाओं की सहायता
2023-10-31 03:25 PM
841
रायपुर। दीपावली त्योहार में हर घर में मिठाइयों के साथ नमकीन की जमकर खरीदारी होती है। हम सभी अपने घर आने वाले मेहमानों के लिए मिठाइयां और नमकीन जरूर खरीदते हैं। क्यों न इस बार आप महाराष्ट्र मंडळ द्वारा बनाए गए नमकीन और मिठाइयों की खरीदी करें। यहां आपको बेहतर स्वाद, उत्तम क्वालिटी के साथ दिव्यांग बालिकाओं की सहायता करने का मौका मिलेगा क्योंकि इन उत्पादों को बेचकर जो राशि मंडल को मिलेगी, वह महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित दिव्यांग बालिकाओं के सहायतार्थ लगाई जाएगी।
महाराष्ट्र मंडळ के मेस प्रभारी दीपक किरवईवाले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडळ पिछले कई वर्षों से दीवाली फराळ बना रहा है। इससे होने वाली आय को दिव्यांग बालिकाओं के लिए खर्च किया जाता है। मंडल के मेस में इस बार दिवाली फराळ के रूप में चिवड़ा, बेसन लाड़ू, चकली, शंकर पाळे, सलोनी, काजू कतली, शेव, करंजी, अनरसा, बालूशाही,मठरी बनाया जा रहा है। आप 5 नवंबर तक इसके लिए फोन पर आर्डर दे सकते हैं। 5 नवंबर के बाद सामानों की घर पहुंच सेवा उपलब्ध नहीं कराई जा सकेगी।
आर्डर देने के लिए आप 7647083603, 2254434, 9993646805, 9754223642, 9669552532, 9753311631, 7697810400 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।