दिव्य महाराष्ट्र मंडल

सुआ गीत की प्रस्तुति देकर संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने मनाया राज्योत्सव

रायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य का स्पापना दिवस राजधानी स्थित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने मनमोहक छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति दी। दीपावली के आगमन को लेकर बच्चों ने स्कूल के मंचल पर सुआ गीत की मनमोहक प्रसतुति दी।

स्कूल की शिक्षिका अस्मिता कुसरे ने बताया कि संत ज्ञानेश्वर स्कूल में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापन  दिवस धूमधाम से मनाया गया। छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा और छ्तीसगढ़ का राजगीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बच्चों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और त्योहारों को दर्शाते हुए विविध गीत प्रस्तुत किए। प्राचार्य मनीष गोवर्धन में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना से लेकर अब तक हुए विकास और बदलाव को लेकर बच्चों से चर्चा की।

कुसरे ने आगे बताया कि स्कूल की प्राध्यापिका आराधना लाल मैडम ने बच्चों के साथ क्वीज काम्पीटिशन करवाया। जिसमें छत्तीसगढ़ के जुड़े सवाल बच्चों से पूछे गए। बच्चों ने इसमें उत्साह के साथ भाग लिया।