स्वदेशी मेले में महाराष्ट्र मंडळ का स्टाल... दिव्यांग बालिकाओं के सहायतार्थ यहां करें दीवाली फराळ की खरीदारी
रायपुर। सीजी कालेज आफ नर्सिंग की ओऱ से बजाज कालोनी राजेंद्र नगर में स्वदेशी दीपावली थीम पर स्वदेशी मेले का आयोजन किया गया है। मेला शनिवार, 4 नवंबर को सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है। इस स्वदेशी में मेले में महाराष्ट्र मंडळ ने दिव्यांग बालिकाओं के सहायतार्थ दीवाली फराळ का स्टाल लगाया है।
स्टाल में मंडल की ओर से चिवड़ा, चलकी, शक्करपाळे, सलोनी, मिठाईयां उपलब्ध है। यहां त्योहार को लेकर आर्डर भी लिए जा रहे है। मेले में इसके अलावा दीया, पूजा का सामान, भगवान के वस्त्र, साड़ियां, हस्तशिल्प वस्तु, सजावट के सामान, रंगोली आदि भी उपलब्ध है।
महाराष्ट्र मंडळ के मेस प्रभारी दीपक किरवईवाले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित दिव्यांग बालिकाओं के सहायतार्थ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीवाली फराळ बनाया जा रहा है। इससे होने वाली आय को दिव्यांग बालिकाओं के विकास के लिए लगाया जाता है।