दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर स्कूल में मना नौसेना दिवस... बच्चों ने जाना कौन हैं नौसेना के जनक

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में आज नौसेना दिवस मनाया गया। स्कूल की शिक्षिका विनीता सुंदरानी ने बच्चों को नौसेना दिवस के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने नौसेना दिवस पर अपने विचार रखें और नौसेना में जाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। 

 

शिक्षिका विनीता ने बच्चों को बताया कि भारतीय रक्षा बलों को थल सेना, नौसेना और वायु सेना के रूप में विभाजित किया गया है।  भारत हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाता है।  भारतीय नौसेना समुद्री मोर्चे पर शांति बनाए रखने के लिए काम करती है, नौसेना बल बंदरगाह यात्राओं और विदेशी समुद्री यात्राओं का भी ध्यान रखती है। नौसेना दिवस पर कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में भारतीय नौसेना के योगदान का जश्न मनाया जाता है। 

उन्होंने बताया कि राष्ट्र उन सैनिकों को भी श्रद्धांजलि देता हैं। जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इस दिन का उत्सव वास्तविक तिथि से एक सप्ताह पहले शुरू होता है।  छत्रपति शिवाजी महाराज को नौसेना का जनक कहा जाता है।