अवंति विहार केंद्र की महिलाओं ने मनाया दीवाली मिलन... हिंदी पंचांग पर आधारित हुई स्पर्धा
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ की अवंति विहार महिला केंद्र की महिलाओं ने बीते दिनों शंकर नगर स्थित बालवाचनालय में दिवाली मिलन समारोह मनाया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ज्योत से ज्योत जलाकर उसके प्रकाश से संपूर्ण वातावरण को ज्योर्तिमय और उल्लास पूर्ण बना दिया।
महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें हिंदू पंचांग में तिथि के अनुसार त्योहारों के नाम लिखना था। जिसमें सभी महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। जिसमें प्रथम नंदिनी कोल्हे, द्वितीय जागृती भाकरे तथा तृतीय अनघा अस्वले रही। दूसरी प्रतियोगिता काव्य में पति का नाम लेना था। इसमें प्रथम शिल्पा चौधरी, द्वितीय मनीषा चौखंडे, तृतीय जागृति भाकरे रही। नंदिनी एवं नीता भंडारकर को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस बीच अंताक्षरी का भी गेम खेला गया। जिसमें महिलाओं ने एक से एक हिंदी और मराठी गीत प्रस्तुत किए।