महाराष्ट्र मंडळ के शंकर नगर केंद्र के सदस्यों ने मनाया पारिवारिक मिलन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ के शंकर नगर केंद्र के सदस्यों ने गेट टू गेदर पिकनिक मनाकर पारिवारिक मिलन समारोह मनाया। इस पिकनिक में 20 परिवार के 40 सदस्य शामिल हुए। सभी राजधानी से 40 किमी दूर महानदी के समीप श्यामघाट पहुंचे। इस दौरान सभी ने खूब मस्ती और कई रोचक खेल खेलें। बतादें कि शंकर नगर केंद्र के सदस्यों द्वारा पिछले चार माह से लगाकार पारिवारिक मिलन कार्यक्रम चल रहा है।
शंकर नगर केंद्र की गीता दलाल ने बताया कि पिकनिक के दिन सभी 8 कारों में श्यामघाट पहुंचे। पिकनिक के दौरान वहां सभी से कई रोचक खेल खेलें। पेयर गेम सबसे पहले खेला गया। सभी जोड़ी को ताश के पत्तों को अपनी पीठ की तरफ एक छतरी में फेंकना था। इसमें दो जोड़ी ने सबसे अधिक पत्ते छतरी में फेंके। इसमें वरिष्ठजन ने बारी मार ली, इसमें प्रथम निर्मला पिपले और शुभदा गिजरे प्रथम रहीं। दूसरे स्थान पर श्री पटवर्धन और संगीता राजिमवाले रहे। तीसरे स्थान पर सुजाता देशपांडे और जया कोटस्थाने रहीं।
गीता दलाल ने आगे बताया कि दूसरा गेम चेयर रेस भी पेयर में था। इसमें श्री चौखड़े और वंदना अलोनी प्रथम रहीं। वहीं श्याम दलाल और गीता दलाल दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर रैना पुराणिक और जयश्री कवडेकर रहीं। अंत भी सभी अंताक्षरी खेला। इस दौरान सभी ने नया पुराने गाने गायक पिकनिक के रोमांच को बढ़ा दिया। पिकनिक के दौरान सभी सदस्यों ने वहीं जाकर खाना बनाया और गर्म भोजन का आनंद लिया।