दिव्य महाराष्ट्र मंडल

पोसम पा भई पोसम पा.. सवा रूपये की घड़ी चुराई... से बचपन की यादें की ताजा

रायपुर। पोसम पा भई पोसम पा.. सवा रूपये की घड़ी चुराई... यह खेल बचपन में सब न खेला होगा। इसे लेकर लड़कियों में खासा उत्साह रहता था। बरसों बाद जब महाराष्ट्र मंडळ की महिलाओं का यह मौका मिला तो उसका आनंद उठाने से कोई नहीं चुकी। मौका था महाराष्ट्र मंडळ के डंगनिया और रोहणीपुरम केंद्र द्वारा ले जाए गए पिकनिक का। उम्र के इस पड़ाव में भी केंद्र की उम्र दराज महिलाओं ने भी इसका खूब आनंद लिया।


महाराष्ट्र मंडळ की डंगनिया और रोहणीपुरम महिला केंद्र ने 15 दिसंबर को पिकनिक का आयोजन किया। जिसमें 7-8 केंद्र के करीब 45 लोग गए थे। सभी आरंग के पास रानाकाटा श्यामघाट  गए थे। जो महानदी के किनारे स्थित है। महानदी पर बने एनीकट के समीप यह काफी मनोरम स्थल है।


महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि पिकनिक के दौरान महिलाओं के लिए कई खेल का आयोजन किया गया। पोसम पा भई पोसम पा.. सवा रूपये की घड़ी चुराई.. वाला खेल खेलकर सभी ने अपने बचपन की यादें ताजा की। वहीं मेट्रो स्टेशन वाला गेम खेला। इस खेल में चार स्टेशन के नाम के चार अलग-अलग गोले थोड़ी थोड़ी दूर में बनाए गए। सभी राउंड बनाकर एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन भागने लगे। घंटी की आवाज के साथ सब अपने अपने स्थान पर रूक गए। अब चारों स्टेशन के नाम से एक एक पर्ची बनाई गई थी। जिसमें से एक पर्ची निकाली गई। जिस स्टेशन की पर्ची निकली उस स्टेशन में जो जो महिलाएं खड़ी थी वो गेम से बाहर हो गई। इस तरह कई राउंड के बाद तीन विजेता घोषित किया गया। खेल में प्रियंका, अपर्णा देशमुख, अचला मोहदीकर और मानसी विजेता रहे।