दत्तात्रेय जयंती महोत्सव में आज भजन संध्या.... मिले सुर हमारा की टीम देगी प्रस्तुति
रायपुर। राजधानी रायपुर के ब्रह्मपुरी में स्थित श्री दत्तात्रेय मंदिर ट्रस्ट की ओर से 19 से 28 दिसंबर तक श्री दत्तात्रेय जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार 19 दिसंबर से दीपोत्सव के साथ शुरू हुए महोत्सव में प्रतिदिन भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में आज मंगलवार, 26 दिसंबर को दत्तात्रेय जन्मोत्सव पर मिले सुर हमारा टीम द्वारा संध्या 7 बजे भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
महाराष्ट्र मंडळ के सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि 26 दिसंबर को श्री दत्तात्रेय जन्मोत्सव पर दोपहर 12 बजे अभिषेक, सत्यनारायण पूजन, हवन, आरती की जाएगी। शाम 5 बजे छप्पन भोग लगाया जाएगा। इसके उपरांत शाम 6 बजे श्री दत्तात्रेय जन्मोत्सव पर जन्म अध्याय का पठन, महाआरती, प्रसाद वितरण और भव्य आतिशबाजी की जाएगी। वहीं शाम 7 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महाराष्ट्र मंडळ रायपुर का म्यूजिकल ग्रुप मिले सुर हमारा टीम टीम भक्तिमय प्रस्तुति देगी।