वंचितों के काम कर रहा समाज... एकरूपता के साथ मिलेगी नई दिशा
2023-12-28 03:37 PM
350
रायपुर। वंचित वर्ग के लिए समाज कार्य करता है। लोगों के समूह या यूं कहिए कि भिन्न-भिन्न समाजों को एकत्र करना बड़ा काम हैं। समाजों के समूहों को प्रशासनिक स्तर पर आयोग गठन की प्रक्रिया के साथ एकजुट किया जा सकता है। इसका प्रस्ताव महाराष्ट्र मंडल ने किया है। राजधानी के समाजजनों ने कहा कि आयोग गठन से समाजसेवा के कार्यों में एकरूपता आएगी और समाज को नई दिशा मिलेगी।
छत्तीसगढ़ महिला मंच की संस्थापक सदस्य शताब्दी सुबोध पांडे ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग के लिए उत्थान के लिए समाज कार्य करता है। समाज के सेवाभावी कार्यों का उद्देश्य होता है कि इन वंचित वर्ग को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इनकी मूलभुत बुनियादी सुविधाएं उन्हें मिल सके। ऐसे में आयोग गठन एक अच्छा प्रस्ताव है। ऐसा होने पर समाजसेवा के कार्यों को जहां नई दिशा मिलेगी, वहीं सारे कार्य एकरूपता के साथ होंगे।
श्री भारतवर्षीय जैन युवा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश जैन ने कहा कि सभी समाजों को एकजुट करने की सोच को मेरा नमन। अपने लोग तो इस दिशा में सोच भी नहीं पा रहे हैं। समाजों के आय़ोग गठन समाजसेवा के कई पहलुओ में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। आयोग गठन से समाजसेवा का व्य़ापक असर समाज में नजर आएगा।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माधव लाल यादव ने कहा कि समाजों को एकजुट करना निःसंदेह एक अच्छी और सम्मानीय पहल है। इस पहल का मैं पूरे समाज की ओर से सम्मान करता हूं। सामाजिक आयोग गठन होने पर निःसंदेह समाजसेवा के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगा। आयोग के गठन से सामाजिक कार्यों में एकरूपता और व्यापकता नजर आएगी।
ग्रीन आर्मी के फाउंडर अमिताभ दुबे ने कहा कि जब सारे लोग मिलकर समाजसेवा की दिशा में एक साथ काम करेंगे, तो नए-नए आइडिया आते है। चीजें फिल्टर होती है, जिसका सभी को फायदा मिलेगा। महाराष्ट्र मंडल ने काफी अच्छी पहल की है। ग्रीन आर्मी के फाउंडर होने के नाते मैं इस आयोग गठन का समर्थन करता हूं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु साहू ने कहा कि बोर्ड के माध्यम से प्रदेश के भिन्न- भिन्न समाजों को एक मंच पर लाने की सोच अच्छी है। इस पहल से समाज सेवा के कार्यों में रफ्तार आएगी। अभी विभिन्न आयोग और बोर्ड के माध्यम से सीमित स्तर पर कार्यक्रम चलाए जाते हैं। वहीं सभी संगठनों को एक साथ लाने पर नई दिशा के साथ काम होगा।
महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के प्रमुख आचार्य चेतन दंडवते ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल की पहल को समाजों का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जो आगे चलकर सकारात्मक परिणाम आएगा। समाजसेवा के कार्यों को व्यापक स्वरुप देने के लिए यह आवश्यक है। आयोग गठन की सीएम विष्णुदेव साय को दिए गए प्रस्ताव का हम समर्थन करते हैं। मेरा सभी समाज प्रमुखों से आग्रह है कि इस दिशा में एकजुट होकर कार्य करें।