दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल के प्रस्तावित आयोग की विस्तृत रिपोर्ट चाहते हैं डा. रमन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले के नेतृत्व में कार्यकारिणी के सदस्यों और विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों ने शुक्रवार की देर शाम विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात में अजय काले ने मंडल के सभी संस्थाओं के आयोग गठन के प्रस्ताव की जानकारी दी। 
 
प्रस्तावित आयोग गठन करने को लेकर काले की बातों को ध्यान से सुनने के बाद डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पहली बार में आप लोगों की पहल को समझने में थोड़ी दिक्कत हो रही है जैसे आयोग का स्ट्रक्चर कैसा होगा? वह काम कैसा करेगा? इसलिए बेहतर यह है कि आयोग गठन और उसकी कार्यप्रणाली को लेकर महाराष्ट्र मंडल एक संपूर्ण रिपोर्ट तैयार करे। जिसका अध्ययन करके वह निश्चित ही इस दिशा में काम करेंगे। 
 
डॉ. रमन से चर्चा शुरू करने से पहले मंडल के अध्यक्ष अजय काले, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन और सचिव चेतन दंडवते ने फूलों के गुलदस्ते से उनका स्वागत किया। इस मौके पर मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, भवन व मेस प्रभारी दीपक किरवईवाले, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी निरंजन पंडित, सह प्रभारी परितोष डोनगांवकर, युवा समिति के प्रमुख विनोद राखुंडे, पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर, सह प्रभारी वैभव बर्वे, बृहन्न महाराष्ट्र मंडल के छत्तीसगढ़ प्रमुख सुबोध टोले, मदन तोपखानेवाले समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।