एसडीवी में नये साल की पहली प्रार्थना सभा में मंत्रोच्चार भी... महाराष्ट्र मंडल के स्कूल में संस्कारों पर दिया गया जोर
2024-01-02 10:05 AM
948
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय (एसडीवी) में सोमवार को नये वर्ष पर प्रार्थना सभा में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हनुमान चालीसा का पठन किया। एसडीवी में हमेशा पाठ्यक्रम के साथ-साथ बच्चों के संस्कारों के लिए भी नियमित रूप से प्रयास किया जाता है।
प्रार्थना सभा में रामलला की स्थापना एवं शिक्षक हनुमान कनौजिया ने भगवान् श्री राम की गाथाओं को संक्षिप्त में समझाया। प्रार्थना के उपरांत सभी बच्चों को अस्मिता कुसरे ने भजन के माध्यम से तरह-तरह के व्यायाम और छोटी-छोटी एक्टिविटी भी करवाई। सभी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ व्यायाम किया। प्रार्थना के उपरांत सभी बच्चों की रैली विद्यालय के निकट स्थित प्रियदर्शिनी नगर के पुरातन मंदिर ले जाई गई। पंडित संजय शर्मा व निखिल आठले ने सभी विद्यार्थियों के लिए बेहतर व्यवस्था की।
शिखा शर्मा के निर्देशानुसार मंदिर में सभी विद्यार्थियों ने गणेश स्तुति, गायत्री मंत्र, प्रातः मंत्र, पृथ्वी क्षमा मंत्र, हरे कृष्ण महामंत्र और अन्य श्लोक का पाठ किया। श्रीराम व श्रीकृष्ण के मधुर भजन भी गए। सुबह का कीमती समय बच्चों ने मंदिर में बिताया। भक्तों ने बच्चों के संस्कार, श्लोक और भजन श्लोक व भजन सुनकर सभी शिक्षकों को सराहा। सभी भक्तों ने भी बच्चों के साथ मिलकर समय व्यतीत किया। पंडित ने प्रसाद वितरण किया एवं सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया।