दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बच्चों ने निकाली अक्षत कलश शोभा यात्रा... बाजे-गाजे के साथ लगाए जयश्री राम के नारे

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल के शदीह राजगुरू हाउस के बच्चों ने शुक्रवार, 5 जनवरी को अक्षत कलश यात्रा निकाली। उत्साह और बाजे गाजे के साथ निकली इस शोभायात्रा में बच्चों ने जयश्रीराम के नारे लगाए।

शहीद राजगुरु हाउस की प्रभारी शिक्षिका सरिता पाण्डेय एवं शिवानी सिंह ने बताया कि अक्षत कलश यात्रा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह  रहा। शोभायात्रा के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ जयश्री राम के नारे भी लगाए। जयश्रीराम के उदघोष के चलते पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उपप्राचार्य राहुल वोडितेलवार, शिक्षक अखिल खरे ने बच्चों को भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भगवान श्रीराम के स्वागत पर अयोध्या में दिवाली मनाई जाएगी। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन के बारे में ज्ञानप्रद जानकारी भी दी।