महाराष्ट्र मंडळ में सजेगी तबला वादकों की महफिल... तीन कलाकार करेंगे वादन
2024-01-09 03:25 PM
1221
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के कला संस्कृति समिति की ओर से बुधवार 10 जनवरी को शाम 7 बजे संगीत सभा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल सभागार में होगा। इसकी खासियत होगी तबला वादन। जिसमें देश के तीन अत्यंत प्रतिभाशाली कलाकार अपना वादन पेश करेंगे।
आयोजन समिति के राजेश गनोदवाले ने बताया कि शास्त्रीय संगीत के प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए एकल तबला वादन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम ठीक 7.30 बजे शुरू होगा। इसमें मुंबई से आ रहे पंडित कल्याण राव देशपांडे, पंडित सुधाकर पैठणकर और नितिन डिग्वेकर तबला वादन करेंग। बतादें कि महाराष्ट्र मंडल नियमित सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहता है।