दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर स्कूल में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में 23 जनवरी 2024 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि शाला प्रभारी निरंजन पंडित,  विशेष अतिथि परितोष डोनगांवकर थे।  शाला के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

नेताजी के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य पर स्कूल की विद्यार्थी पूर्वी ईसर ने नेताजी की जीवनी का परिचय दिया। शिक्षिका रिद्धि विधानी ने सुभाष चंद्र बोस के वाक्यों को दोहराया। इस उपलक्ष्य पर स्कूल में हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कारों का वितरण भी किया गया।

स्कूल के प्रभारी निरंजन पंडित ने बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन को लेकर शुभकामनाएं दी और वार्षिक परीक्षा की तैयारी को लेकर अधिक से अधिक पढ़ने के की अपील की। उन्होंने 10वीं और 12वीं में अध्ययनरत छात्रों से भी परीक्षा की तैयारी को लेकर संवाद किया।