दिव्यांग बालिका गृह में महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख ने फहराया तिरंगा... कहा, आज विश्व को कर्मयोग की शिक्षा दे रहा भारत
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित दिव्यांग बालिका विकास गृह में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशाखा तोपखानेवाले ने कहा कि आज के दिन सन् 1950 में भारत का संविधान पूर्ण रूप से लागू हो गया था। हमारा महान संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। देश की एकता और अखण्डता बनाए रखने का माध्यम है। संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी आस्था और विश्वास बनाए रखकर ही प्रत्येक व्यक्ति और प्रदेश राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य का निर्वाह कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व को कर्मयोग की शिक्षा भारत दे रहा है। समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा। हमें संविधान बनाने वालों का सम्मान करना होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र मंडळ के अध्यक्ष अजय मधुकर काळे ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि भारत को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को सादर नमन, जिनके त्याग तथा बलिदान के कारण, आजाद देश को अपना संविधान बनाने का अवसर मिला। इस अवसर पर दिव्यांग बालिका गृह प्रभारी आस्था काळे, सुबोध टोळे, दिलीप लांबे, अभय भागवतकर, नवीन देशमुख, प्रवीण क्षीरसागर, रविंद्र ठेगड़ी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।