संत ज्ञानेश्वर स्कूल में मंडळ उपाध्यक्ष खंगन ने किया ध्वजारोहण... बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण के साथ स्कूल के शैक्षणिक और खेलकूद के प्रतिभावान छात्रों को सम्मान भी किया गया। महाराष्ट्र मंडळ के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन ने ध्वजारोहण किया। उतरांत सभी बच्चों और अतिथियों ने राष्ट्रगान का गायन किया। वहीं बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। मुख्यअतिथि श्याम सुंदर खंगन का सूत माला के साथ स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने स्वागत किया। वहीं मंडळ के वरिष्ठ सदस्य प्रसन्न निमोणकर का स्वागत खरे सर ने किया। स्कूल के प्रभारी निरंजन पंडित और सहप्रभारी पारितोष डोनगांवकर का स्वागत स्कूल के उपप्राचार्य राहुल सर ने किया।
बच्चों को संबोधित करते हुए श्यामसुंदर खंगन ने कहा कि जिस पर घर में बड़े बुजुर्ग कुछ नियम तय बनाते है, उसी तरह देश को चलाने के लिए जो नियम बनाया गया है वहीं संविधान है। जिसका हमें मान रखना है। स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने कहा कि आज हम स्कूल स्थापना का 40वां वर्ष मना रहे है।

बच्चों को संबोधित करते हुए मंडल के वरिष्ठ सदस्य प्रसन्न निमोणकर ने बच्चों से अपने लिए एक नियम बनाने की अपील की। उन्होंने सभी बच्चों को प्रामिस लिया कि आज ही वे घर जाकर इस बात की आदत डाल लेंगे, कि जब भी उनके पैरेट्स कार या बाइक लेकर घर से निकलेंगे. तो वे हेलमेट और सीटबेल्ट के लिए उन्हें अवश्य याद दिलाएंगा। उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर वह ऐसा करने में सफल होते है तो सही मायने उन्होंने अपना गणतंत्र पर्व मना लिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन
गणतंत्र दिवस समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। जिसे सभी ने खूब सराहा। मीडिल क्लास के बच्चों ने भारत हमको जान से प्यारा की शानदार प्रस्तुति दी। सारे जग में न्यारा देश हमारा है... इतिहास का मैं आईना हूं। गीत की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं।

प्रतिभावान छात्रों को हुआ सम्मान
10वीं और 12वीं बोर्ड में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों का शाला परिवार ने सम्मान किया। बीते वर्ष बोर्ड में स्कूल के दो छात्र कुंदन बियानी और मुस्कान सिंह ने बोर्ड की मैरिट सूची में अपना स्थान बनाया था। वहीं 10वीं और 12वीं बोर्ड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मैथ्स, बायो, कामर्स और आर्ट्स के छात्रों का सम्मान अतिथियों ने किया।