‘The Dragon Wars’ पुस्तक का सीएम ने किया विमोचन... लेखक की उम्र और जज्बा जान चौंक जाएंगे आप
रायपुर। आमतौर पर हम सभी की यह अवधारणा रहती है कि बचपन पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलकूद और मौज मस्ती के लिए होता है। हम करते भी यहीं है। लेकिन इन्हीं बच्चों में कुछ बच्चे ऐसे होते है जो छोटी सी उम्र में बड़े कारनामे कर जाते है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया राजधानी रायपुर के 11वर्षीय सोहम जाऊलकर ने। सोहम को लेखन में इतनी रूचि है कि उसने एक कहानी लिख डाली। सोहम में लेखन की प्रति रूचि देख परिजनों ने भी उसे पूरा सपोर्ट किया और उसकी लिखी कहानी को पुस्तक में पिरो दिया। इस पुस्तक ‘The Dragon Wars’ का विमोचन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। मुख्यमंत्री साय ने सोहम को उसकी लेखनी और परिजनों को उसके उत्साहवर्धन के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी।

राजधानी के नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डा. अनुज जाऊलकर और डा. स्मिता जाउलकर के बेटे सोहम अभी राजकुमार काजेल में कक्षा छठवीं में पढ़ रहे है। डा. अनुज जाऊलकर ने बताया कि सोहम की लेखन में रूचि बचपन से थी। किसी न किसी विषय पर कुछ न कुछ वह लिखा करता था। बीते गर्मी की छुट्टियों में उनसे ‘The Dragon Wars’ पर केंद्रीय कहानी लिखी। इसके लिए सोहम ने खुद ही स्केच भी तैयार किया। जिसे देख मुझे और स्मिता को यह विचार आया कि क्यों न इसे पुस्तक के रुप में संजोया जाए। फिर सोहम ने अपनी कहानियों का टाइटल खुद ही ‘The Dragon Wars’ सजेस किया। जिसे हमने Bribooks पब्लिशर के माध्यम से प्रिंट करवाया।

डा. अनुज और डा. स्मिता जाउलकर ने बताया कि बीते दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों पुस्तक का विमोचन कराया गया। उन्होंने सोहम को अपनी ढेर सारी शुभकामनाएं दी। अभी सोहम और एक स्टोरी लिख रहा है, जिसे भी प्रकाशित कराया जाएगा। सोहम की कहानियां उसकी क्रियटिव सोच का दर्शाती है। जो यंग माइंड के लिए काफी अच्छी है। पुस्तक की प्रति प्राप्त करने के लिए आप 70007 43514 नंबर पर संपर्क कर सकते है। यह पुस्तक जल्द ही अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होगी।
बतादें कि डा. अनुज जाऊलकर और डा. स्मिता जाउलकर महाराष्ट्र मंडळ के आजीवन सभासद है। सोहम की इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र मंडळ के अध्यक्ष अजय मधुकर काळे, सचिव चेतन दंडवते और पूरी कार्यकारिणी ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।