दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी का तनाव कम करने एक्सपर्ट ने दिए टिप्स... छात्रों को किया मोटीवेट

रायपुर। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के तनाव को कम करने के लिए महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल में सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें अंग्रेजी विषय को लेकर होने वाले तनाव व घबराहट को दूर करने के साथ अच्छे नंबर लाने के लिए प्रोत्साहित प्रयास किया गया। वहीं उन्हें सही तरीके से पढ़ाई करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

 
सेमिनार में वाणिज्य समूह के विषय संयोजक शंभु साहू व सह संयोजक और बंजारीधाम के संचालक हरि प्रसाद जोशी के साथ प्राचार्य मनीष गोवर्धन भी उपस्थित रहे। प्रमुख वक्ता डॉ. अब्दुल हक ने अंग्रेजी विषय में अधिकाधिक अंक पाने के लिए की जाने वाली तैयारिय़ों से बच्चों को अवगत करवाया। सुनिधि रोकड़े, रोशन सिंह राजपूत, तृप्ति अग्निहोत्री सहित कई शिक्षक भी सेमिनार में उपस्थित रहे।
 
डॉ. हक ने बच्चों के प्रश्नों का उत्तर दिया और उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। अंग्रेजी ग्रामर से संबंधित 12वीं की छात्रा इरम बानो के सवाल पर डाॅक्टर हक ने संतुलित जवाब दिया। दसवीं की श्रेया के स्वयं अंग्रेजी के वाक्य बनाने और एक्टिव वॉइस और पैसिव वॉइस से संबंधित प्रश्न का निवारण डॉ. हक ने बड़ी सरलतापूर्वक किया। सेमिनार का संचालन शिक्षिका आराधना लाल ने और आभार प्रदर्शन अखिल खरे ने किया।