रथ सप्तमी पर कई लोगों ने किया सूर्य नमस्कार... महाराष्ट्र मंडल ने किया ऑनलाइन आयोजन
2024-02-16 07:18 PM
335
रायपुर। रथ सप्तमी के अवसर पर महाराष्ट्र मंडल की योग एवं आध्यात्मिक समिति ने शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे सूर्य नमस्कार का विशेष आॅनलाइन आयोजन किया। इसमें आजीवन सभासदों सहित अनेक लोगों ने सूर्य नमस्कार कर रथ सप्तमी पर सूर्य की आराधना की।
योग व आध्यात्मिक समिति की प्रमुख आस्था काले ने बताया कि रथ सप्तमी पर सूर्य की आराधना का विशेष महत्व है और भगवान सूर्य की आराधना सूर्य नमस्कार से बेहतर नहीं हो सकती।सुबह योग और आध्यात्मिक समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों के अलावा मंडल के आजीवन सभासदों एवं योग साधकों ने कई बार सूर्य नमस्कार किया। मान्यता है कि भगवान सूर्य से हमें अच्छे आरोग्य और आयु का आशीर्वाद मिलता है।