राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा पाठ में अब बच्चों की बढ़ी रुचि
2024-02-17 09:47 PM
564
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति बुढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में प्रति शनिवार को राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा पाठ का अभियान जारी रखे हुए है। 17 फरवरी को भी 13 बार राम रक्षा स्त्रोत और तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
आध्यात्मिक समिति की प्रमुख आस्था काले के अनुसार महाराष्ट्र मंडल के इस अभियान में महिलाओं के साथ अब बच्चों ने भी रुचि लेना शुरू कर दिया है और उनकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। आज राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा का पाठ करने वालों में अपर्णा मोघे, अर्चना मोघे, सविता मोघे, अनघा करकशे, अंजलि शितूत, प्रणिता नलगुंडवार, सविता साठे, मनुजा काले, वीणा वहिले, डॉ. पट्टलवार, सुहासिनी पट्टलवार, कुमारी पट्टलवार, पायल साहू, रोशनी पटेल, योगिता नाग, सीमा नायक सहित कई भक्तगण उपस्थित रहे।