हेल्थ टिप्सः पीरिएड्स के शुरूआत में अवेयरनेस जरूरी.. हेल्दी फूड और सलाद डायट में लें जरूर
2024-02-18 02:24 PM
358
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में आयोजित एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में पहुंची गायनोलाजिस्ट डा. प्रशस्ति राय ने कहा कि पीरिएड्स के शुरूआती दौर यानी किशोरावस्था में अवेयरनेस बेहद जरूरी होता है। इस उम्र की लड़कियों को बाहर के खाने का बड़ा शौक होता है। अच्छी सेहत और भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए लड़कियों को पीरिएड्स के टाइम में बाहरी खाने के बजाए घर पर हेल्दी फूड और सलाद को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए।
डा. राय ने आगे बताया कि 40 वर्ष के आसपास की महिलाओं को रूटीन स्वास्थ्य जांच अवश्य करनी चाहिए। इन उम्र की महिलाओं को सोनोग्राफी, ब्लड शूगर, बीपी के साथ थाइराइट की जांच अवश्य करानी चाहिए। महिलाओं में उम्र के साथ कैल्सियम की कमी भी देखी जाती है। इन जांचों के बाद उचित डाक्टरी सलाह के साथ अपने डाइट और दवाईयों को सेवन आवश्यक हो जाता है।
पीरिएड्स के टाइम में कुछ महिलाओं और किशोरियों को अधिक रक्तस्त्राव होता है। अगर ऐसी समस्या आपको आ रही है, तो आपको समय रहते उचित डाक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए। इन परेशानियों की अनदेखी आगे चलकर बड़ी तकलीफ का कारण बन सकती है।