दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल ने 395 दीयों से की शिवाजी महाराज की महाआरती

रायपुर। हिंदू स्वराज का स्वप्नदृष्टा छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती महाराष्ट्र मंडल ने सोमवार को धूमधाम से मनाई। इस मौके पर तात्यापारा चौक स्थित शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा के समक्ष मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में 395 दीयों से शिवाजी महाराज की महाआरती की। तत्पश्चात अध्यक्ष अजय काले एवं वरिष्ठ सदस्य श्री देशपांडे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवशाली जीवन के विभिन्न प्रसंगों पर चर्चा की। 
 
इससे पहले सुबह मराठा समाज की ओर से संजय नगर स्थित शिवाजी चौक से निकाली गई दोपहिया वाहन रैली में महाराष्ट्र मंडल ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों, समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने-अपने वाहनों पर भगवा ध्वज बांधकर शिवाजी महाराज के जय घोष के नारे लगाए। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तात्यापारा चौक स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष खत्म हुई। 
 
सुबह वाहन रैली और शाम को महाआरती में उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन, सहसचिव गीता दलाल व सुकृत गनोदवाले, महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, सह प्रमुख अपर्णा देशमुख, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी निरंजन पंडित, सह प्रभारी परितोष डोनगांवकर, युवा समिति के प्रभारी विनोद राखुंडे, शचिंद्र देशमुख, नवीन देशमुख, मेधा पोतदार, रीना बाबर, आध्यात्मिक समिति की पद्मजा लाड, विजय लाड, दीपक पात्रीकर, दिव्या पात्रीकर, स्वास्थ्य समिति के प्रमुख अरविंद जोशी, पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर, महाराष्ट्र नाट्य मंडल के पूर्व अध्यक्ष रामदास यशवंत जोगलेकर, हनुमान मंदिर तात्यापारा के अध्यक्ष चंद्रकांत मोहदीवाले, सुधीर मिश्रा, सुरेखा हिशीकर, संध्या पांडे सहित बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।