पीठ दर्द से परेशान हैं, नहीं चाहते दवाई खाना तो फिजियोथैरिपी से मिलेगी राहत.. आए महाराष्ट्र मंडळ
2024-02-22 08:38 AM
432
रायपुर। आज की आधुनिक जीवन शैली में ज्यादातर लोगों को पीठ दर्द की शिकायत है। महाराष्ट्र मंडल के फिजियोथैरेपी सेंटर में आने वाले मरीजों में से अनेक पीठ के दर्द से ही परेशान रहते हैं। पीठ दर्द का संबंध व्यक्ति की आयु से कम और उसकी जीवनशैली से अधिक होता है। कुछ लोग सामान्य पेन किलर लेकर तत्कालिक आराम ढूंढने की कोशिश करते हैं। कई लोगों को ज्यादा काम की वजह से परेशानी हो रही है। ऐसे मरीज दवाओं से इससे राहत पाना चाहते हैं। ऐसे में फिजियोथैरिपी आपको काफी राहत दे सकती है।
महाराष्ट्र मंडल के फिजियोथैरेपी सेंटर की डाॅ. संगीता ने मरीजों को इस आशय का सुझाव दिया। डाॅ. संगीता ने बताया कि पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। इसमें तनावग्रस्त मांसपेशियों व नसों तक कई कारण हो सकते हैं। पीठ के निचले हिस्से में दर्द किसी गंभीर चोट के कारण भी हो सकता हैं, जैसे कोई बड़ा भार उठाना या मोड़ना। उम्र बढ़ने से अपक्षयी रीढ़ की हड्डी में असामान्यताएं भी होती हैं, जो 30 वर्ष या उससे भी पहले शुरू हो सकती हैं।
डा. संगीता ने कहा कि फिजियोथैरिपी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ट्रांसक्यूटेनियस इलेक्ट्रिकल न्यूरोमस्कुलर स्टिमुलेशन (टेंस) पीठ के दर्द से राहत देने की अच्छी तकनीक है। इस उपकरण की मदद से पीड़ित व्यक्ति बिना किसी दवा के पीठ दर्द को सफलतापूर्वक खत्म कर सकते हैं। तंत्रिका उत्तेजना के माध्यम से मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में मदद ली जा सकती है, जो शरीर के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह दर्द या सूजन वाली मांसपेशियों में रक्त परिसंचरण में सुधार करता है।
उन्होंने आगे बताया कि महाराष्ट्र मंडल के फिजियोथेरेपी सेंटर में हाट पैक, टेंस, आईएफटी, अल्ट्रासाउंड और स्ट्रीम्यूलेशन जैसे उपकरण उपलब्ध हैं। ये अलग-अलग परेशानियों और तकलीफों के लिए उपयोग किए जाते हैं जैसे हाट पैक मरीजों के लिए काफी लाभकारी होता है। इससे तंग मांसपेशियों को आराम मिलता है। मांसपेशियों में होने वाला ऐंठन और दर्द भी कम होता है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र मंडल का फिजियोथैरेपी सेंटर न्यूनतम फीस पर अधिकाधिक मरीजों को लाभान्वित करने के लिए संचालित किया जाता है।