दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडळ में कल राशन कार्ड नवीनीकरण शिविर... पहुंचेगे पार्षद दीपक

रायपुर। प्रदेश में चल रहे राशन कार्ड नवीनीकरण के बीच चौबे कालोनी स्थि महाराष्ट्र मंडल रायपुर में निःशुल्क राशनकार्ड नवीनीकरण शिविर का आयोजन 25 फरवरी को किया जा रहा है। शिविर में रायपुर नगर निगम के शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड के पार्षद दीपक जायसवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

महराष्ट्र मंडल के सह सचिव परितोष डोनगांवकर ने बताया कि राज्य शासन द्वारा वर्तमान में समस्त राशन कार्ड का नवीनीकरण किया जा रहा हैजन सामान्य को सुविधा प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र मंडलरायपुर में नवीनीकरण का निःशुल्क शिविर लगाया जा रहा है। शिविर 25 फरवरी 2024, रविवार को महाराष्ट्र मंडलचौबे कॉलोनीरायपुर में सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित है।

डोनगांवकर ने आगे बताया कि राशन कार्ड नवीनीकरण की प्रक्रिया के पूर्व परिवार के किसी भी एक सदस्य का EKYC होना अनिवार्य है। E-KYC निकटतम राशन दुकान में कराया जा सकता है। इस शिविर में राशन कार्ड लाना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए 99260-00300 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।