महाराष्ट्र मंडल के केंद्रों ने मंदिरों में किया रामरक्षा, हनुमान चालीसा पाठ
2024-02-25 09:44 AM
471
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल का प्रति शनिवार हनुमान मंदिरों में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ का अभियान 24 फरवरी को भी जारी रहा। मंडल के बुढ़ापारा केंद्र ने बुढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में और सिविल लाइन केंद्र ने नेताजी चौक कटोरा तालाब के पास शिव मंदिर में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का कई बार पाठ किया।
आध्यात्मिक और योग समिति की प्रमुख आस्था काले ने बताया कि बुढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने छह बार राम रक्षा स्त्रोत और छह बार ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। परीक्षा करीब होने के कारण आज बच्चों की संख्या में कुछ गिरावट देखी गई। राम रक्षा स्तोत्र व हनुमान चालीसा पाठ करने वालों में रीता लोखंडे, सुचिता देशपांडे, अनघा करकशे, प्रणिता नलगुंडवार, सविता साठे, डॉ. सुहासिनी पट्टलवार, कु. पटलवार, आस्था काले सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।
सिविल लाइन केंद्र की संयोजिका शोभा जोशी के अनुसार शिव मंदिर, कटोरा तालाब में रितिका पटवर्धन, सुनंदा खानखोजे, सुधा औरंगाबादकर, शीला डेकेवरा, संध्या, अंजना ब्रह्म, सरोज ब्रह्म, नेहा मिश्रा सहित अनेक लोगों ने 11-11 बार सस्वर रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ किया।